चंडीगढ़, 25 मई 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए सभी मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से सहयोग की अपील की है।
मंत्री ने मौजूदा भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला अधिकारियों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों को जरूरी निर्देश जारी करने को कहा है।
शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री ने पूरे देश में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्यों का सहयोग मांगा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में लिखा है कि लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की भलाई के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।
ये भी देखें: नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बयान- ‘यह कलंक है, हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं’
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नामांकन के अगले दिन बदला उम्मीदवार, अब इसे बनाया उम्मीदवार
भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA साइन, पीएम मोदी ने इसे मील का पत्थर बताया