July 7, 2025

प्रशासन द्वारा जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 1 लाख 73 हजार 71 मतदाता

प्रशासन द्वारा जारी ड्राफ्ट...

लुधियाना, 10 अप्रैल : विधायक गुरप्रीत गोगी की आकस्मिक मौत के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन का कहना है कि कुल 1 लाख 73 हजार 71 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पिछली मतदाता सूचियों की तुलना में 724 नये मतदाता जोड़े गये हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि 7 जनवरी 2025 तक लुधियाना पश्चिम में 172347 मतदाता थे, जिसके बाद अब नई मतदाता सूची में 89061 पुरुष, 84000 महिलाएं और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं, जबकि 192 मतदान केंद्र हैं, वहीं इस क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतदाताओं को नई सूची सौंप रहे हैं।

सूची बूथ लेवल अधिकारियों के पास भी उपलब्ध

उन्होंने कहा कि उक्त सूची बूथ लेवल अधिकारियों के पास भी उपलब्ध है, जहां वे मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सूची पर दावे व आपत्तियां 24 अप्रैल 2025 तक दाखिल की जा सकेंगी, जिसका कार्य 2 मई तक पूरा कर लिया जाएगा, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मई को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई वोट बनाने के लिए फार्म-6, नई वोट बनाने के लिए फार्म-7 का प्रयोग किया जा सकता है।