दीनानगर, 10 अप्रैल :– दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मकौड़ा फाल्स में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एक किसान जब अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लाद रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया।
नदी में जा गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली
जानकारी के अनुसार रावी नदी के उस पार झुमर गांव का एक किसान अपना गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर पनियार मिल ले जा रहा था। जब वह मकूरा फाल्स पर प्लाटून पुल पार कर रहा था, तो पुल के किनारे पहुंचते ही ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पीछे की ओर खिसक गई और नदी में जा गिरी।
ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन किसान की गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को काफी नुकसान पहुंचा।

More Stories
ई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा – सीएम मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपे
मुख्यमंत्री सेहत योजना मानसून बीमारियों के लिए मुफ़्त इलाज उपलब्ध करवा रही