नई दिल्ली, 9 दिसम्बर : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे में हुई तीन गोलीबारी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 10 जुलाई, 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को कैफे में गोलीबारी करने वाले तीन शूटरों की पहचान कर ली है।
कनाडा स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफ़े में हुई ट्रिपल फायरिंग के मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस हाई-प्रोफाइल हमले की जाँच के बाद कैफ़े पर फायरिंग करने वाले शूटरों की पहचान कर ली है। ये तीनों शूटर लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं और पहली बार उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
जांच से पता चला कि तीनों गोलीबारी की घटनाओं को शेरी, दलजोत रेहल और सिपू नामक शूटरों ने अंजाम दिया था, जो पंजाब मूल के हैं और कुछ समय से कनाडा में सक्रिय हैं।
यह भी देखें : वांगचुक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश होने की अनुमति मांगी

More Stories
Golmaal 5 Release Date: ‘गोलमाल 5’ में फिर मिलेगा हंसी का डबल डोज, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक
शरत सक्सेना की सेहत को लेकर फैंस चिंतित, सर्जरी से पहले शेयर की MRI तस्वीरें