नई दिल्ली, 10 अप्रैल : केंद्र सरकार ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के पीछे की साजिश से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से मामले की सुनवाई के लिए वकील नरेंद्र मान को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ एनआईए केस संख्या आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई से संबंधित है। दोनों पर 26/11 के हमलों की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। अब नरेंद्र मान इस मामले की सुनवाई एनआईए विशेष अदालत दिल्ली और संबंधित अपीलीय अदालतों में करेंगे।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/preparations-begin-to-keep-terrorist-tahawwur-rana-in-tihar-under-tight-security/

More Stories
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन
मेरठ में एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी जफर को किया गिरफ्तार
वंदे मातरम गाने पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा – पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी