March 24, 2026

ट्रंप का दावा : ईरान ‘समझौते’ को तैयार, लेकिन बातचीत से इनकार

ट्रंप का दावा : ईरान ‘समझौते’ को तैयार...

वाशिंगटन, 24 मार्च : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के बिजली घरों पर संभावित हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया गया है।
उनके मुताबिक, अमेरिका एक “सम्मानित” ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहा है और ईरान शांति समझौते के लिए तैयार है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि किसी भी तरह की बातचीत नहीं हो रही और अमेरिका, ईरान की चेतावनी के बाद पीछे हटा है।

तेल कीमतों में भारी उछाल

इस बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर भी पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और रोज़मर्रा की ज़रूरतें महंगी हो रही हैं। इस बीच, इज़राइल की सेना ने बैरूत के दक्षिणी इलाकों पर जोरदार हमले किए हैं। इन हमलों के चलते लेबनान में मरने वालों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है, जबकि लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।

नेतन्याहू का सख्त रुख

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे। तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र जैसे देश मध्यस्थता में जुटे हैं, ताकि किसी बड़े युद्ध और तबाही को रोका जा सके। फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा।

यह भी देखें : कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: 33 सैनिकों की मौत, 81 घायल