April 17, 2026

अमृतपाल सिंह को अंतरिम आदेश दे सकती है हाईकोर्ट

अमृतपाल सिंह को अंतरिम आदेश...

चंडीगढ़, 17 अप्रैल : Punjab and Haryana High Court ने खडूर साहिब से सांसद Amritpal Singh के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए संकेत दिया कि अदालत जल्द ही अंतरिम आदेश जारी करेगी। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी नजरबंदी जारी रह सकती है। पंजाब सरकार ने National Security Act (NSA) के तहत नजरबंदी अवधि खत्म होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर Dibrugarh Jail में रखने की अनुमति मांगी है।

वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था

चीफ जस्टिस Sheel Nagu की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि सभी सुनवाई वर्चुअल मोड में कराई जाएंगी। इसमें रिमांड, आरोपों पर बहस और वकीलों से सलाह शामिल होगी। आरोपी अपनी पसंद के वकील से जुड़ सकेगा। अदालत ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही अंतरिम आदेश जारी किया जाएगा। अदालत की यह टिप्पणियां केवल प्रारंभिक (प्राइमा फेसी) विचार हैं। इन्हें अंतिम निर्णय नहीं माना जाएगा।

मामले की सुनवाई अभी जारी रहेगी और याचिका लंबित रखी गई है। इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल Satya Pal Jain और वकील Dheeraj Jain ने पक्ष रखा।

यह भी देखें : श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान बिल 2026 मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा गया