April 25, 2026

राघव चड्ढा के फैसले के बीच परिणीति चोपड़ा का वायरल किस्सा फिर चर्चा में

राघव चड्ढा के फैसले के बीच परिणीति चोपड़ा का...

मुंबई, 25 अप्रैल : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके पति राघव चड्ढा का बड़ा राजनीतिक फैसला, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी उपस्थिति के दौरान परिणीति ने बताया था कि राघव से पहली मुलाकात के बाद उन्होंने उनके बारे में सब कुछ गूगल पर सर्च किया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्होंने उनकी उम्र, वैवाहिक स्थिति, पेशा और यहां तक कि उनकी हाइट तक चेक की क्योंकि हाइट उनके लिए मायने रखती है।

लंदन में शुरू हुई लव स्टोरी

दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत लंदन में ब्रिटिश काउंसिल के एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। यहां परिणीति को एंटरटेनमेंट में योगदान के लिए और राघव चड्ढा को गवर्नेंस व पॉलिटिक्स में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया था। परिणीति ने बताया कि उनके छोटे भाइयों ने, जो राघव के फैन थे, उन्हें उनसे बात करने के लिए प्रेरित किया। मजेदार बात यह रही कि परिणीति ने मजाक में कहा था कि वे दिल्ली में कभी मिल सकते हैं जिस पर राघव ने अगले ही दिन नाश्ते का निमंत्रण दे दिया। उन्होंने इस पल को याद करते हुए कहा, “मैंने मौके पर चौका मार दिया।”

“पहली नजर का प्यार” बना मजबूत रिश्ता

पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत लगातार बढ़ती गई और कुछ ही महीनों में रिश्ता गहरा हो गया। दोनों कई बार यह इशारा कर चुके हैं कि उनका रिश्ता “पहली नजर के प्यार” जैसा था। इस कपल ने सितंबर 2023 में शादी की और अक्टूबर 2025 में अपने बेटे नीर का स्वागत किया। फिलहाल, राघव चड्ढा के राजनीतिक फैसले के बीच यह पुरानी लव स्टोरी फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।