नई दिल्ली, 22 अप्रैल : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले और जेल जाने को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने साफ किया कि यह मामला पैसों की कमी का नहीं, बल्कि सिद्धांतों का था। राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। बाद में बकाया राशि का कुछ हिस्सा जमा कराने की शर्त पर उन्हें जमानत मिल गई।
‘मेरे पास 5 करोड़ की कमी नहीं थी’
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि लोगों को लगता है कि 250 फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता के लिए 5 करोड़ रुपये देना मुश्किल नहीं है।
उन्होंने कहा, “मैं जेल इसलिए नहीं गया क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं थे, बल्कि यह मामला सिद्धांतों से जुड़ा था।” अभिनेता के मुताबिक, अगर सब कुछ सही तरीके से होता तो यह विवाद साल 2012 में ही खत्म हो सकता था। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे विवाद के कारण उन्हें करीब 17 से 22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
इंडस्ट्री ने दिया साथ
जब उनसे पूछा गया कि मुश्किल समय में बॉलीवुड ने उनका साथ दिया या नहीं, तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों में गांव से लेकर मुंबई तक लोगों ने उनका समर्थन किया, तभी वह आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। “मैंने यह लड़ाई शुरू नहीं की, लेकिन इसका अंत मेरे जरिए ही होगा,” उन्होंने कहा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूत बंगला की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

More Stories
नेपोटिज्म पर Saif Ali Khan का बड़ा बयान, बच्चों को दी सख्त नसीहत
संनी देओल की नई फिल्म ‘एंटनी’ का ऐलान, साउथ-बॉलीवुड का बड़ा कोलैबोरेशन
एव्रिल लवीन का नया गाना ‘Ironic’ का कवर रिलीज