चंडीगढ़, 27 अप्रैल: चंडीगढ़ में एक बार फिर बम की धमकी का कॉल आया है। इस बार कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि डीसी ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाया जाएगा।सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। धमकी के बाद दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। आसपास के इलाकों की भी जांच की जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे कैंपस की तलाशी शुरू कर दी। किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है। अब तक कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। धमकी के स्रोत और इसके पीछे के आरोपियों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में पहले भी कई सरकारी विभागों और संस्थानों को बम की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, ऐसे मामलों में अब तक कोई ठोस गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती और बढ़ गई है।

More Stories
पंजाब में भीषण गर्मी, बिजली की मांग ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
साबका डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर ईडी का छापा
पंजाब में दलबदल को लेकर सियासी संग्राम तेज