अमृतसर, 3 मई : पंजाब की पंथक और राजनीतिक हलकों से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को 8 मई को श्री अकाल तख़्त साहिब में तलब किया गया है। यह महत्वपूर्ण फैसला हाल ही में हुई पंथक एकता बैठक के दौरान लिया गया। श्री अकाल तख़्त साहिब में हुई पंथक एकता बैठक में जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बेअदबी कानून जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विधानसभा में कानून बनाने से पहले पंथ की राय या अनुमति नहीं ली गई।
8 मई को स्पीकर को पेश होना होगा
इस निर्णय के अनुसार, 8 मई को स्पीकर संधवां को श्री अकाल तख़्त साहिब पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। इस फैसले के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें 8 मई पर टिक गई हैं कि स्पीकर संधवां इस तलब पर क्या प्रतिक्रिया देंगे और पंथक समुदाय इस पर क्या कदम उठाता है।
यह भी देखें : खतरनाक कैदियों के लिए पंजाब सरकार ला रही है नया जेल बिल

More Stories
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी एवं कर विभाग में नवनियुक्त 14 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
बैंक PO और LIC व GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार ने निःशुल्क कोचिंग की घोषणा
पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही – भगवंत सिंह मान