चंडीगढ़, 09 मई 2026: अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर Frontier Airlines का एक विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर मौजूद एक पैदल व्यक्ति से टकरा गया। हादसे के बाद विमान के इंजन में आग लग गई।
घटना शुक्रवार रात करीब 11:19 बजे हुई। विमान डेनवर से लॉस एंजिल्स जा रहा था। पायलट ने कंट्रोल टावर को बताया कि विमान रनवे पर रुक रहा है, हमने किसी व्यक्ति को टक्कर मार दी है और इंजन में आग लग गई है।
विमान में कुल 231 लोग सवार थे, जिनमें 224 यात्री और 7 क्रू सदस्य शामिल थे। टक्कर के बाद विमान के अंदर धुआं भरने लगा, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी इवैक्युएशन शुरू कर दिया गया। सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया और बसों से टर्मिनल पहुंचाया गया।
डेनवर एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, व्यक्ति रनवे पार कर रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।
ये भी देखें: मिडिल ईस्ट में कतर के एयरस्पेस से अमेरिकी वायुसेना का KC-135 विमान लापता

More Stories
नेतन्याहू ने कहा – ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा, लेकिन सत्ता पर पकड़ कमजोर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिका ने दो ईरानी तेल टैंकरों को निष्क्रिय किया
चीन ने दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार में सुनाई मौत की सजा, वेई फेंघे और ली शांगफू दोषी करार