चंडीगढ़, 19 मई 2026: हरियाणा रोडवेज ने रोहतकवासियों और हिमाचल जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब रोहतक से शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है।
मंगलवार को रोहतक बस स्टैंड से इस नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक नवीन कुमार ने बस स्टैंड के काउंटर नंबर 8 से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस नई सेवा से यात्रियों को दिल्ली या चंडीगढ़ में बस बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। उनका समय और पैसा दोनों बचेगा।
रोहतक से शिमला की दूरी लगभग 373 किलोमीटर है। बस का किराया मात्र 581 रुपये रखा गया है। यह बस रोजाना सुबह 10:05 बजे रोहतक से रवाना होगी और चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर, कालका, सोलन तथा धर्मपुर होते हुए रात करीब 8:10 बजे शिमला पहुंचेगी।
मनीष ग्रोवर ने कहा कि पर्यटन सीजन में पहाड़ों की ओर जाने वाले लोगों के लिए यह बस सेवा बेहद आरामदायक साबित होगी। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को बीच रास्ते में बस बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
ये भी देखें: हरियाणा में 1000 नई बसें खरीदेगी सरकार, 500 होंगी इलेक्ट्रिक

More Stories
हरियाणा में रबी सीजन के लिए सरकारी रेट घोषित, गेहूं बीज 1080 रुपये प्रति बैग मिलेगा
हरियाणा में आईएएस अधिकारियों की मिड-करियर ट्रेनिंग अब ऑनलाइन, HRMS पोर्टल से ही होगा रजिस्ट्रेशन
सिरसा में पिता और दामाद ने मिलकर बेटे की हत्या की, जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था