चंडीगढ़, 19 मई 2026: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में बेहतर और अनुशासित परिवहन सेवाएं देने के लिए अहम निर्णय लिया है। अब हरियाणा राज्य परिवहन (HRTC) की सभी HVAC बसों को जलपान के लिए केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रोका जाएगा।
परिवहन मंत्री के निर्देश पर हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक ने सभी महाप्रबंधकों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
अनिल विज ने बताया कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हरियाणा पर्यटन विभाग के ढाबे गुणवत्ता, स्वच्छता और सरकारी मानकों के अनुसार संचालित होते हैं। इसलिए इन्हीं ढाबों पर बसों को रोकने से यात्रियों को बेहतर वातावरण में जलपान की सुविधा मिल सकेगी।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि हरियाणा क्षेत्र में HVAC बसों को किसी भी स्थिति में निजी ढाबों पर नहीं रोका जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी चालकों और परिचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
ये भी देखें: हरियाणा में 1000 नई बसें खरीदेगी सरकार, 500 होंगी इलेक्ट्रिक

More Stories
रोहतक से शिमला के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू, किराया सिर्फ 581 रुपये
हरियाणा कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, NCR में CNG-इलेक्ट्रिक वाहनों को मंजूरी
हिसार में साउथ बाइपास पर दो ट्रकों की टक्कर, एक ड्राइवर जिंदा जलकर हुआ मौत