कोयंबटूर, 23 मई 2026: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में सुलूर पुलिस ने 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची गुरुवार शाम को घर के पास एक किराने की दुकान पर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने दोपहिया वाहन पर उसका अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। लापता बच्ची का शव शुक्रवार को कन्नमपालयम के पास झील के किनारे बरामद हुआ।
मुख्य आरोपी की पहचान नागपट्टिनम निवासी 33 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है। वह फिलहाल सुलूर के पास पल्लापलायम में रह रहा था। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में मदद करने वाले उसके सहयोगी मोहन राज को भी हिरासत में ले लिया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। बच्ची का शव मिलने के बाद पीड़िता के माता-पिता, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक सुलूर रोड पर प्रदर्शन किया।
ये भी देखें: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर गिरफ्तार

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव