चंडीगढ़, 23 मई 2026: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
शुक्रवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 47 डिग्री और मध्य प्रदेश के नौगांव में 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्राइवेट एजेंसी AQI के अनुसार शुक्रवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की पूरी सूची भारत के शहरों की रही। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा के कई शहर दोपहर से पहले ही 42 से 44 डिग्री तक पहुंच गए। अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर इस सूची में शामिल थे।
सुबह 10:50 बजे ओडिशा का बलांगीर 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दोपहर होते-होते विदर्भ के ब्रह्मपुरी में देश का सबसे अधिक 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 47 डिग्री से ऊपर था और ये सभी शहर भारत के थे।
ये भी देखें: देश भर में गर्मी का कहर, तापमान 44°C के पार

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव