फरीदाबाद, 23 मई 2026: सूरजकुंड क्षेत्र के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बांग्लादेश के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुस्ताक के रूप में हुई है। वह बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था।
पुलिस के अनुसार मुस्ताक हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर अपने रूममेट के साथ रहता था। घटना के समय उसका रूममेट बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने मुस्ताक को पंखे से लटका हुआ देखा।
साथी छात्रों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूरजकुंड थाना प्रभारी पह्ललाद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा होने का संदेह है। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा लिया है। मृतक के परिजनों और बांग्लादेश दूतावास को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
यह भी देखें: रोहतक में 9वीं कक्षा के छात्र ने रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

More Stories
हरियाणा में रबी सीजन के लिए सरकारी रेट घोषित, गेहूं बीज 1080 रुपये प्रति बैग मिलेगा
हरियाणा में आईएएस अधिकारियों की मिड-करियर ट्रेनिंग अब ऑनलाइन, HRMS पोर्टल से ही होगा रजिस्ट्रेशन
सिरसा में पिता और दामाद ने मिलकर बेटे की हत्या की, जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था