May 30, 2026

नेतन्याहू ने गाजा के 70% हिस्से पर सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया

नेतन्याहू

वेस्ट बैंक, 30 मई 2026: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के 70 प्रतिशत क्षेत्र पर पूर्ण सैन्य नियंत्रण लेने का आदेश दे दिया है।

गुरुवार को वेस्ट बैंक में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “हम फिलहाल हमास को दबा रहे हैं। पहले हम गाजा के 50 प्रतिशत इलाके पर नियंत्रण रखते थे, अब यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। मैंने आदेश दिया है कि इसे और बढ़ाया जाए…”

इतने में भीड़ में से किसी व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा- “100 प्रतिशत!”

इस पर नेतन्याहू ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “एक-एक कदम आगे बढ़ते हैं। पहले 70 प्रतिशत तक पहुंचते हैं। फिलहाल हम वहीं से शुरुआत करते हैं। हम हर तरफ से उन पर दबाव बनाए हुए हैं और बाकी बचे इलाकों से भी निपट लेंगे।”

यह फैसला अक्टूबर 2025 में हुए युद्धविराम समझौते की शर्तों के स्पष्ट उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है। समझौते के तहत इजराइली सेना को ‘येलो लाइन’ के पीछे हटना था, जिसके बाद गाजा का करीब 53 प्रतिशत हिस्सा इजराइल के नियंत्रण में था।

ये भी देखें: नेतन्याहू ने कहा – ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा, लेकिन सत्ता पर पकड़ कमजोर