कैथल, 4 जून 2026: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में HDFC बैंक की महिला एजेंट मुकेश रानी को 60 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
महिला एजेंट लोन माफी और डेथ क्लेम सेटलमेंट के बदले शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये मांग रही थी। बाद में 60 हजार रुपये में मामला तय हुआ। विजिलेंस को शिकायत मिलने पर ACB टीम ने कलायत अनाज मंडी के पास जाल बिछाकर उसे मौके पर दबोच लिया।
इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कलायत निवासी युवक रमन ने ACB को शिकायत दी थी। रमन के पिता ने बैंक से लोन लिया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद डेथ क्लेम सेटलमेंट और NOC दिलाने के लिए मुकेश रानी से संपर्क किया गया। महिला ने भरोसा दिलाया कि काम हो जाएगा, लेकिन इसके एवज में कुल राशि का 10% कमीशन मांगा।
युवक ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी ACB को सौंपी। इसके आधार पर टीम ने जाल बिछाया और कलायत अनाज मंडी के बाहर चाय की दुकान पर पैसे लेते समय महिला को गिरफ्तार कर लिया। ACB ने मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी देखें: ACB Action: रोहतक में रिश्वत लेते आरटीओ इंस्पेक्टर और सहायक सचिव गिरफ्तार

More Stories
यमुनानगर में सोशल मीडिया पर मूवी लिंक पर क्लिक करने से 1.76 लाख रुपये की ठगी
कुरुक्षेत्र में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहुंचे, 11 शिकायतों पर होगी सुनवाई
पंचकूला में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीटिंग में ही दो महिला पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया