चंडीगढ़, 5 जून 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को व्यासपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान साढ़ौरा से कांग्रेस की निलंबित विधायक रेणू बाला के पति ऋषिपाल ने भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद ऋषिपाल को भाजपा का पटका पहनाया।
बता दें कि कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाकर रेणू बाला को निलंबित किया था। ऋषिपाल के साथ हजारों लोगों ने, जिनमें बड़ी संख्या में इंजीनियर शामिल थे, भाजपा की सदस्यता ली। रेणू बाला इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहीं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, “साढ़ौरा मेरा घर है, मेरा परिवार है। यहां सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा का नॉनस्टॉप विकास कर रही है। पार्टी ने लोगों से 200 वायदे किए थे, जिनमें से 63 पूरे कर दिए गए हैं और बाकी पर तेजी से काम चल रहा है।
विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि दूसरे दल सत्ता में आने के बाद अपने वादे भूल जाते हैं, लेकिन भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है।
यह भी देखें: वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

More Stories
अंबाला सिटी के पुरानी सब्जी मंडी में इमारत ढही, मलबे में दो लोग दबे
नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मनप्रीत 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
फतेहाबाद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत