सहारनपुर, 12 जून 2026: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश ATS और उत्तर प्रदेश ATS ने संयुक्त अभियान के तहत की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नईम के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के अनुसार उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने के संकेत मिले हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ऑपरेशन के दौरान आरोपी के कब्जे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। हालांकि बरामद सामान के बारे में अधिकारियों ने फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
सुरक्षा एजेंसियां नईम के नेटवर्क और उसके संपर्कों की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस मामले में खालिस्तान मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार