कोलकाता, 13 जून 2026: तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी में चल रही बगावत के बीच बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने सयानी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
सयानी घोष के बागी सांसदों की सूची में शामिल होने की चर्चा है।
टीएमसी ने उनके स्थान पर अर्नब बनर्जी को राज्य तृणमूल युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही कुणाल घोष को उत्तरी कोलकाता संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। कुणाल घोष ने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की जगह ली है।
इधर, बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने वाले हैं।
बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से टीएमसी में आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी पहले ही विधानसभा में अपने संसदीय दल पर नियंत्रण खो चुकी है। लोकसभा में भी बगावत के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।
ये भी देखें: हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पकड़ सड़क पर लेटे नजर आए

More Stories
E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका
आज से शुरू हुआ नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण, MCC ने किया ऐलान
झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, केरल में गईं 25 जानें