June 14, 2026

Haryana News: हरियाणा में 4 प्रमुख हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, काम हुआ शुरू

नायब सैनी

चंडीगढ़, 13 जून 2026: हरियाणावासियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 4 प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया है।

इस परियोजना के तहत शामिल सड़कें

  • पानीपत से सफीदों, जींद व भिवानी रोड
  • गोहाना से खानपुर कलां रोड (सोनीपत)
  • घरौंडा से फुरलक रोड (करनाल)
  • ओल्ड बाईपास रोड (कैथल)

PWD अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य सड़कों की सामान्य मरम्मत तक सीमित नहीं है। इन्हें यातायात सुरक्षा, सुगमता और सौंदर्य के लिहाज से बेहतरीन उदाहरण बनाना है।

मॉडल रोड बनने के बाद इन मार्गों पर सड़क हादसों में कमी आने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

रात्रि यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए इन सड़कों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही प्रमुख जगहों पर मानकों के अनुसार जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएंगी, ताकि यातायात नियमों का बेहतर पालन हो सके।

यह भी देखें: सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में 18 मई को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक