August 5, 2026

रोहतक में जवाहरलाल नेहरू कैनाल में छात्र ने लगाई छलांग, NDRF कर रही तलाश

जवाहरलाल नेहरू कैनाल

रोहतक, 13 जून 2026: रोहतक शहर से गुजरने वाली जवाहरलाल नेहरू कैनाल में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक छात्र ने छलांग लगा दी। अक्षत नाम के इस छात्र की अभी तक तलाश जारी है।

अक्षत रोहतक की जनता कॉलोनी का रहने वाला था और सेक्टर-2 में ट्यूशन पढ़ने आया हुआ था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस, तहसीलदार और परिजन मौके पर पहुंच गए। छात्र की तलाश के लिए NDRF की टीम लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

नहर किनारे मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही अक्षत ने छलांग लगाई, आसपास की महिलाओं ने चीखना शुरू कर दिया। दो युवकों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन नहर में तेज बहाव होने के कारण छात्र डूब गया।

थाना अर्बन स्टेट की पुलिस टीम ने बताया कि उन्हें नहर में एक छात्र के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस और NDRF की टीम संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही है।

ये भी देखें: लुधियाना में नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक को बचाया गया