June 15, 2026

शिमला पुलिस को बड़ी सफलता, 15 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस

शिमला, 15 जून 2026: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।

टीम शोघी पुलिस चौकी के पास गश्त और वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। गोपनीय सूचना और संदेह के आधार पर टीम ने एक कार को रोका। गाड़ी की सघन तलाशी के दौरान तीन युवकों के कब्जे से 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ कब्जे में ले लिया और तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार भी जब्त कर ली।

थाना बालूगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी देखें: शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक गिरफ्तार