चंडीगढ़, 16 जून 2026: एक पति द्वारा अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका गगनदीप कौर की शादी करीब 15 साल पहले गांव सांगवा निवासी मनप्रीत सिंह के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि मनप्रीत सिंह नशे का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था।
14 जून की रात करीब 10 बजे मनप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी गगनदीप कौर का गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका का भाई लवप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि रात को उसके मामा के बेटे सुखदेव सिंह का फोन आया और उसने बताया कि जीजा ने बहन को मार डाला है।
लवप्रीत सिंह और उसके मामा सकतर सिंह मौके पर पहुंचे तो गगनदीप कौर घर के बरामदे में जमीन पर मरी पड़ी थी।
सदर पट्टी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह के बयान के आधार पर मनप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी देखें: दिल्ली के नेहरू विहार में रंगदारी से इनकार करने पर AAP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

More Stories
पंजाब कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अंगद सिंह बने OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
जालंधर में पाइप फिटिंग फैक्टरी में चोरी, लाखों का स्टेनलेस स्टील वाल्व गायब
बठिंडा में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार