दिल्ली, 15 जून 2026: दिल्ली के दयालपुर इलाके में नेहरू विहार में सोमवार शाम रंगदारी देने से इनकार करने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और कारोबारी मोहम्मद राशिद (40) की निर्मम हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने घर के पास आरओ प्लांट के नजदीक राशिद पर बेहद करीब से 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। उनमें से करीब 10 गोलियां उनके सिर, चेहरे और सीने में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मृतक के घर के बाहर जमा हो गई।
परिवार ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले भी रंगदारी न देने पर राशिद पर घर के पास ही 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। उस समय वह बाल-बाल बच गए थे।
उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी देखें: नवांशहर में 15 साल की छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने अटैची में रखकर जंगल में जलाया शव

More Stories
E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका
आज से शुरू हुआ नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण, MCC ने किया ऐलान
झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, केरल में गईं 25 जानें