जालंधर, 16 जून 2026: होशियारपुर रोड स्थित पृथ्वी नगर में एक पाइप फिटिंग फैक्टरी को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने गत रात फैक्टरी से लाखों रुपये का स्टेनलेस स्टील वाल्व चोरी कर लिया।
चोरों ने चोरी का सामान रेहड़े पर लादकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
फैक्टरी मालिक ओंकार बांसल ने बताया कि चोर देर रात फैक्टरी में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह फैक्टरी खोलने पर सामान गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने पाइप फिटिंग में इस्तेमाल होने वाले स्टेनलेस स्टील के वाल्व चुराए हैं। फैक्टरी मालिक के अनुसार चोरी से करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध चोर रेहड़े के साथ फैक्टरी के पास पहुंचते और चोरी का सामान लादकर भागते दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
ये भी देखें: लुधियाना में वाहन चोरी के शातिर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

More Stories
पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही – भगवंत सिंह मान
पंजाब कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अंगद सिंह बने OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
Punjab: पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या, नशे की लत में की वारदात