चंडीगढ़, 16 जून 2026: पंजाब कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए पार्टी हाईकमान ने अंगद सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के OBC विभाग का प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अंगद सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में इस फैसले की जानकारी दी गई।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति के तहत यह बदलाव किया गया है। OBC वर्ग के बीच कांग्रेस की पकड़ को और मजबूत करने के उद्देश्य से अंगद सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी देखें: कांग्रेस हाईकमान की पंजाब कांग्रेस को सख्त नसीहत, मिलकर लड़ें

More Stories
निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
मुख्यमंत्री सेहत योजना से 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का मिला कैशलेस उपचार
पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल – हरपाल सिंह चीमा