चंडीगढ़, 17 जून 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पार्टियाँ धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए लगातार झूठा प्रचार कर रही हैं, क्योंकि वे न तो ऐतिहासिक ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026’ के पारित होने को हज़म कर पा रही हैं और न ही इस बात को कि एक सामान्य घर का बेटा पंजाब में सुचारू रूप से सरकार चला रहा है।
चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गाँव बिहाला में ‘लोक मिलनी’ के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों द्वारा दिए गए अपार प्यार, सम्मान और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता का यह बड़ा समर्थन प्रदेश सरकार की नीतियों और नीयत में उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है।
इस लोक मिलनी को लोगों द्वारा भरपूर प्रतिक्रिया मिली, जहाँ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सुनने के लिए न केवल पंडाल में बल्कि आस-पास के घरों की छतों, बालकनियों और बनेरों पर भी हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। क्षेत्र के लोगों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों के सम्मान में उन्हें सम्मानित करते हुए श्री साहिब (तलवार) भेंट की। लोगों के इस प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों द्वारा मिला ऐसा अपार प्यार उन्हें पंजाब और इसके लोगों की भलाई, प्रगति और समृद्धि के लिए दिन-रात मेहनत करने के संकल्प को और मजबूत करता है।
लोक मिलनी के दौरान भरी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं अकाल पुरख का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026’ लाने का अवसर प्रदान किया। जब भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाएँ हुईं तो करोड़ों लोगों के दिल व्यथित हुए। हमेशा यह उम्मीद होती थी कि दोषी पकड़े जाएँगे। कई बार वे गिरफ्तार भी हुए, परंतु कानून की कमियों का फायदा उठाकर उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताकर सजा से बचा दिया जाता था। परमात्मा ने मुझे कानूनी विशेषज्ञों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करके यह विधेयक लाने की बल-बुद्धि और ताकत प्रदान की है।”
ये भी देखें: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर लगाए वोटिंग में धांधली के आरोप, ममता बनर्जी का किया समर्थन

More Stories
बैंक PO और LIC व GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार ने निःशुल्क कोचिंग की घोषणा
पंजाब कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अंगद सिंह बने OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
जालंधर में पाइप फिटिंग फैक्टरी में चोरी, लाखों का स्टेनलेस स्टील वाल्व गायब