गुरुग्राम, 17 जून 2026: डीएलएफ फेज-3 में शादी का झांसा देकर एक 35 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकर जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 35 वर्षीय युवती फिलहाल गुरुग्राम में रह रही है। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी साहिल नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा करके उसका भरोसा जीता और अक्टूबर 2025 में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी बहाने बनाने लगा और अंत में पूरी तरह से मुकर गया।
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के ठिकानों की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी देखें: बहादुरगढ़ में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दोनों गिरफ्तार

More Stories
पीएम मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद धर्मबीर सिंह
अंबाला सिटी के पुरानी सब्जी मंडी में इमारत ढही, मलबे में दो लोग दबे
नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मनप्रीत 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार