बड़सर, 18 जून 2026: विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर की मतदाता सूचियों के प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को मिनी सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को विस्तृत जानकारी दी गई।
एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करना और अपात्र लोगों के नाम हटाकर पूरी तरह त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करना है।
उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करना सुनिश्चित करें। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूचियों के सफल क्रियान्वयन के लिए जागरुकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत मतदाताओं की संख्या और वास्तविक जनसंख्या के अनुपात में अभी भी काफी सुधार की गुंजाइश है।
बैठक में मतदाता सूचियों में पात्र लोगों के नाम जोड़ने, अपात्रों के नाम हटाने और अशुद्धियों को सुधारने संबंधी प्रपत्र-6, 7 और 8 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
यह भी देखें: Punjab SIR: पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू

More Stories
सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता, 15.54 ग्राम चिट्टे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भयानक सड़क हादसा, कार के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत
Palampur Accident: पालमपुर में बस हादसा, 14 वर्षीय छात्रा की मौत