चंडीगढ़, 18 जून 2026: भराड़ी विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता इंजीनियर पंकज शर्मा ने बताया कि 11 केवी भराड़ी-मरहाणा फीडर पर लाइन के आसपास पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके चलते 19 जून (गुरुवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र
नरलोग, मरहाणा, मिहाड़ा, कोठी, समलाह, घड़ालवीं, लदरौर, बाड़ा-दा-घाट, मलोट, सलौंह, झज्वानी, फागत, भदरेट और आसपास के इलाके।
सहायक अभियंता पंकज शर्मा ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम खराब रहा तो यह शटडाउन रद्द भी किया जा सकता है।
ये भी देखें: जालंधर में एक घंटे बिजली रहेगी बंद, नेहरू गार्डन रोड फीडर पर इमरजेंसी शटडाउन

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर