सुंदरनगर, 18 जून 2026: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुंदरनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 15.540 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
थाना सुंदरनगर की टीम ने रोपड़ी में रूटीन नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी को रोका। तलाशी में टैक्सी में सवार दो युवकों के पास से 9.620 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
थाना बीएसएल कालोनी की टीम ने ज्वाला-सुसन मार्ग पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी में कार में सवार दो अन्य युवकों से 5.920 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी देखें: मंडी: पनीर खाने वालों सावधान, 6 सैंपल फेल, मिलावट की पुष्टि

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर