चंडीगढ़, 18 जून 2026: गांव दुखेड़ी में 17 जून को हुए खौफनाक गोलीकांड के मुख्य आरोपी को अंबाला पुलिस की CIA-2 टीम ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के दिन पुरानी रंजिश के चलते केशव नाम के युवक पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।
कप्तान के निर्देश पर CIA-2 टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम के प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में तकनीकी इनपुट्स और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की गई। नतीजतन, पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित कुमार (निवासी गांव दुखेड़ी) को दबोच लिया।
CIA-2 इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
मुख्य आरोपी अंकित कुमार को कल अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड लेकर वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ करेगी।
यह भी देखें: बहादुरगढ़ में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दोनों गिरफ्तार

More Stories
हरियाणा भाजपा में 3 प्रदेश महामंत्रियों का किया जिम्मेदारियों का बंटवारा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट
कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल को हब बनाने के लिए सरकार ने तैयार की योजनाएं – विपुल गोयल