चंडीगढ़, 21 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 11:15 बजे टूंडला के गांव उसायनी में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 568 आवासों की चाबी लाभार्थियों को सौंपेंगे।
इस मौके पर वे 650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
उनके आगमन को लेकर गांव में हेलीपैड और पंडाल निर्माण का काम देर शाम तक चलता रहा। डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
केंद्र सरकार ने मार्च 2019 में शहरी बेघरों के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की थी। इसके तहत फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने उसायनी के पास आवासीय कॉलोनी तैयार की है।
कार्य पूरा होने के बावजूद लोकार्पण न होने से लाभार्थियों को अब तक कब्जा नहीं मिल सका था। विप्रा उपाध्यक्ष की ओर से शासन को लगातार पत्राचार किया जा रहा था।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचकर इन आवासों का लोकार्पण करेंगे और पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे।
यह भी देखें: उत्तर प्रदेश में तीन तलाक और तेजाब हमले की पीड़िताओं को मिलेगा आवास योजना का लाभ

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार