लखनऊ, 10 जून 2026: उत्तर प्रदेश सरकार तीन तलाक और तेजाब हमले की पीड़ित महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने जा रही है। इसके साथ ही इन महिलाओं को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का भी फायदा मिलेगा। निराश्रित महिलाओं को भी इन सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग तीन तलाक, तेजाब हमले की पीड़िताओं और निराश्रित महिलाओं का विस्तृत आंकड़ा तैयार कर रहा है। ताकि पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
शासन स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश और शासनादेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र महिला जानकारी के अभाव या प्रक्रियागत जटिलताओं के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
यह भी देखें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत की

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार