चंडीगढ़, 21 जून 2026: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अगले 60 दिनों में ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में टोल लगाने पर विचार कर सकता है। यह शुल्क मध्य पूर्व में सुरक्षा पर हुए अमेरिकी खर्च की भरपाई के लिए होगा।
ट्रंप ने हालांकि स्पष्ट किया कि सीजफायर के दौरान अगले 60 दिनों तक होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर टोल नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 60 दिन बीत जाने के बाद भी टोल तभी लगेगा, जब अमेरिका खुद इसे लागू करने का फैसला कर ले।
इसी बीच अमेरिका और ईरान शांति वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं।
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शामिल हैं। ईरानी delegation का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं। ईरानी संसद के स्पीकर बाघेर गालिबाफ भी वार्ता में शामिल होंगे।
ये भी देखें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिका ने दो ईरानी तेल टैंकरों को निष्क्रिय किया

More Stories
पेरिस में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा- आप पेरिस को नए रंग भर देते हैं
अरब सागर में भारतीय क्रू वाली नाव डूबने से बची, 14 भारतीयों का सुरक्षित रेस्क्यू
होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर ईरान ने मार गिराया, ट्रंप बोले- ईरान को देना होगा जवाब