June 22, 2026

कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

कीर स्टार्मर

लंदन, 22 जून 2026: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया।

10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “लेबर पार्टी को नहीं लगता कि मैं अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हूं।”

स्टार्मर का यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब लेबर पार्टी के अंदर उनके नेतृत्व को लेकर पिछले कई महीनों से असंतोष बढ़ रहा था। पार्टी के 400 सांसदों में से 100 से ज्यादा सांसदों ने उनकी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

सांसदों ने साफ मांग की थी कि या तो स्टार्मर तुरंत प्रधानमंत्री पद छोड़ दें या फिर इस्तीफे की तारीख घोषित करें। स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग, रक्षा मंत्री जॉन हीली और मंत्री जेस फिलिप्स समेत कई मंत्रियों ने भी स्टार्मर के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

कीर स्टार्मर पिछले 10 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देने वाले पांचवें ब्रिटिश प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले डेविड कैमरून, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन और लिज ट्रस इस्तीफा दे चुके हैं।

ये भी देखें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिका ने दो ईरानी तेल टैंकरों को निष्क्रिय किया