चंडीगढ़, 21 जून 2026: हरियाणा में रविवार को तेज गर्मी के बीच शाम को अचानक मौसम बदल गया। सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी जिलों में तेज बारिश हुई। फतेहाबाद, हिसार और पानीपत में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने रात साढ़े 12 बजे तक अंबाला और कैथल के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। रोहतक में दिन का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। बारिश से कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिली है।
यह भी देखें: भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को राहत

More Stories
Haryana: चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप कैंप में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
यमुनानगर में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मंदिर से लौटकर उठाया कदम
सुभाष चंद्रा ने 1,260 करोड़ में बेचा दिल्ली का लुटियंस बंगला