चंडीगढ़, 21 जून 2026: हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप भिवानी के प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे ग्रीष्मकालीन सर्विस कैंप के 21वें दिन रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम के दौरान अपना संदेश देते हुए कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स का यह कैंप युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा की भावना भरने का काम कर रहा है। यहां एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत जो पौधारोपण किया गया है, वह पर्यावरण के प्रति युवाओं की सजगता को दर्शाता है।
आज के युवा को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। हमारा लक्ष्य सशक्त युवा और विकसित भारत का है, जिसे ये अनुशासित स्काउट्स पूरी शिद्दत से आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह ने कृषि मंत्री को द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
यह भी देखें: ऑर्गेनिक कार्बन एनालिसिस किट खरीदेगी राज्य सरकार – श्याम सिंह राणा

More Stories
हरियाणा में रबी सीजन के लिए सरकारी रेट घोषित, गेहूं बीज 1080 रुपये प्रति बैग मिलेगा
हरियाणा में आईएएस अधिकारियों की मिड-करियर ट्रेनिंग अब ऑनलाइन, HRMS पोर्टल से ही होगा रजिस्ट्रेशन
सिरसा में पिता और दामाद ने मिलकर बेटे की हत्या की, जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था