June 22, 2026

जिंद में रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर, ACB ने किया गिरफ्तार

arrest

जिंद, 22 जून 2026: सदर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नांगला निवासी राहुल ने ACB को शिकायत की थी कि एसआई महेंद्र सिंह एक मामले में मदद के बदले 72 हजार रुपये मांग रहा था। पहली किश्त के रूप में 35 हजार रुपये लेने पर सहमति बनी।

शिकायत मिलने के बाद ACB इंस्पेक्टर विजेंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 500-500 रुपये के 70 नोटों पर केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता राहुल को दिए।

मंगलवार शाम राहुल ने सदर थाना में एसआई महेंद्र सिंह को रिश्वत के रुपये सौंपे। संकेत मिलते ही ACB टीम ने दबिश दी और महेंद्र सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से पूरे 35 हजार रुपये बरामद किए गए। ACB ने आरोपी के हाथ धुलवाए तो पानी लाल हो गया।

ACB इंचार्ज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी देखें: हांसी में ACB ने पटवारी का मध्यस्थ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, रिश्वतखोरी का भंडाफोड़