भिवानी, 30 जून 2026: हरियाणा के भिवानी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नहर के साथ लगते डिग के पानी में 2 मासूम डूब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों मासूमों की पहचान गांव लहलाना निवासी पियूष (16) और वीरेन (15) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।
बताया जा रहा है कि दोनों हर सुबह रनिंग पर जाते थे। मंगलवार सुबह नहाने के लिए नहर किनारे बने डिग में उतर गए और डूब गए। गांव वालों और परिजनों ने दोनों को डिग से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जुई कलां थाना के एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि गांव लहलाना के दो बच्चे पियूष और वीरेन डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखें: घुमारवीं के सकरोहा में हादसा, 16 वर्षीय छात्र अरमान सिंह की मणि खड्ड में डूबने से मौत

More Stories
हिसार में सीएम सैनी के दौरे से पहले अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 75 कारतूस मिले
हरियाणा में 5 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
कुरुक्षेत्र में किसान आज जीटी रोड करेंगे जाम, हरियाणा में धान की खरीद शुरू न होने से भड़के