चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: गुजरात पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इन सभी लोगों पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने का आरोप है।
एटीएस के अनुसार, सभी आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। उनका मकसद गुजरात में संगठन का सक्रिय नेटवर्क तैयार करना था, ताकि उसकी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके।
एटीएस ने बताया कि सभी आठ आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 17, 18, 38 और 39 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। एटीएस इस पूरे नेटवर्क की गहराई तक जांच कर रही है।
यह भी देखें: सहारनपुर में ISI से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS ने संयुक्त अभियान में दबोचा

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग