July 3, 2026

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा – दोषी को कड़ी सजा मिले

दत्तात्रेय होसबाले

चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: अयोध्या में श्री राम लला मंदिर में रखे दान-पात्रों से चोरी के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पहला बयान आया है।

संगठन के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि जांच में जो कोई भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा मिले।

होसबोले ने कहा, “अयोध्या में श्री राम लला मंदिर में रखे दान-पात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आहत किया है। हम सभी इस घटना से दुखी हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।”

होसबोले ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा मिले।

ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार