July 3, 2026

ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश

BAT-BMS

चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बन चुके तीन एप को सरकार ने एप स्टोर से हटाने के आदेश दिए हैं।

ये एप BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन हैं। आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

हालांकि, ये एप प्ले स्टोर पर अभी भी उपलब्ध हैं। हाल ही में शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग इन एप से ब्लूटूथ के जरिए चलते ई-रिक्शा की बैटरी को बंद कर देते थे। इससे चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हुए थे।

दरअसल, कुछ ई-रिक्शा की लीथियम बैटरियों का ब्लूटूथ मैनेजमेंट सिस्टम बिना पासवर्ड या कमजोर सुरक्षा के था, इसलिए ये एप उससे कनेक्ट हो जाते थे।

कारों के बैटरी सिस्टम में मजबूत सुरक्षा और एन्क्रिप्शन होता है, इसलिए कोई सामान्य एप उनसे कनेक्ट नहीं हो सकता।

यह भी देखें: वॉट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती