चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2047 का विकसित भारत खेतों से ही आकार लेगा, इसलिए अब समय आ गया है कि हम केवल उत्पादक नहीं, बल्कि वैल्यू क्रिएटर और निर्यातक बनें। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के आम लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई और टोक्यो के सुपरमार्केट तक पहुंचेंगे, तभी किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि होगी और भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुएगी।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंचकूला के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन, पिंजौर में तीन दिवसीय 33वें मैंगो मेले के उदघाटन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होने अलग अलग राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टालस का अवलोकन किया और आम की विभिन्न किस्मों में गहरी रूची दिखाई। इस अवसर पर विरासत एवं पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा और देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों, बागवानों, उद्यमियों और पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंगों मेले में 200 से अधिक आम की किस्में प्रदर्शित की गई हैं जो हमारे किसानों के अनुभव, नवाचार और परिश्रम का परिणाम हैं। उन्होने हरियाणा पर्यटन निगम और बागवानी विभाग को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह मेला किसान की मेहनत का सम्मान है और हरियाणा की कृषि शक्ति का उत्सव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है। इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत हमारे गांव, किसान और कृषि हैं। उन्होने कहा कि किसान की मेहनत का पूरा मूल्य तभी मिलेगा जब वह बाजार की ताकत भी बने। इसी सोच से देशभर में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन का नेटवर्क बन रहा है। छोटे किसानों के जुडने से लागत घटती है और आय बढ़ती है।
यह भी देखें: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अम्बाला कैंट में एशिया के सबसे बड़े शहीदी स्मारक का अवलोकन करेंगे

More Stories
गो-तस्करों से मुड़ते हुए शहीद हुए एसआई मुकेश फोगाट को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
हिसार को जाम मुक्त और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में गठित कमेटी की बैठक आयोजित
हाइड्रोजन ट्रेन में PM मोदी संग सफर करेंगे जींद के 200 स्कूली बच्चे, 17 जुलाई को पीएम मोदी आ रहे जींद