चंडीगढ़, 27 जुलाई 2026: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया है। उन्होंने महिलाओं की 48 किलो वर्ग में कुल 190 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। मीराबाई ने स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो वजन उठाया।
यह मीराबाई का लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड है। उन्होंने 2018 गोल्डकोस्ट और 2022 बर्मिंघम गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। ग्लासगो 2014 में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था।
रविवार को ही ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की 60 किलो वर्ग में (264 किलो – 121+143) और राजा मुथुपांडी ने 65 किलो वर्ग में (286 किलो – 126+160) सिल्वर मेडल जीते। शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
ग्लासगो गेम्स में भारत के अब कुल 4 मेडल (1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। भारत मेडल तालिका में आठवें स्थान पर है।
ये भी देखें: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल, झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज

More Stories
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, सीरीज 1-0 से आगे है भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल, झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज
भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी लगाने वाले बने यंगेस्ट प्लेयर