July 29, 2026

रयान टेन डोशेट की नाइट राइडर्स में वापसी, हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी बने

रयान टेन डोशेट

चंडीगढ़, 29 जुलाई 2026: इंग्लैंड के व्हाइट बॉल दौरे के बाद भारत क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच पद से इस्तीफा देने वाले रयान टेन डोशेट नाइट राइडर्स परिवार में लौट आए हैं। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने रयान टेन डोशेट को अपना ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ नियुक्त करने की घोषणा की है।

नई भूमिका में रयान दुनिया भर की सभी नाइट राइडर्स टीमों के लिए क्रिकेट रणनीति तैयार करने, टैलेंट स्काउटिंग और खिलाड़ियों के विकास की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

वे खिलाड़ियों की खोज, टीम में शामिल करने, टीम बनाने की योजना और प्रदर्शन मूल्यांकन से जुड़ी रणनीतियों का नेतृत्व करेंगे। साथ ही वे कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर सभी नाइट राइडर्स टीमों में एक समान खेल शैली और सोच विकसित करने पर काम करेंगे।

इसके अलावा रयान CPL की ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स, ILT20 की अबू धाबी नाइट राइडर्स और MLC की लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीमों में असिस्टेंट कोच की भूमिका भी निभाएंगे।

ये भी देखें: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल, झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज