July 31, 2026

अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव हुआ खारिज

सीनेट

चंडीगढ़, 31 जुलाई 2026: अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। गुरुवार को हुई वोटिंग में यह प्रस्ताव 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। पेन्सिलवेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

यह विधेयक अभी सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति में अटका हुआ है। प्रस्ताव लाने वाले सांसद चाहते थे कि इसे पूरे सीनेट में चर्चा और वोटिंग के लिए पेश किया जाए। अब इसे पूरे सदन में लाने के लिए सांसदों को दोबारा कोशिश करनी होगी।

अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता तो ईरान के खिलाफ हमले शुरू करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति को संसद की मंजूरी लेना जरूरी हो जाता। राष्ट्रपति अकेले ऐसा फैसला नहीं ले सकते थे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हालिया ईरान हमलों के बाद विपक्षी सांसद लगातार मांग कर रहे हैं कि ऐसे किसी भी सैन्य अभियान पर अंतिम फैसला संसद की मंजूरी से ही लिया जाए।

ये भी देखें: अमेरिका ने फिर ईरान के कई ठिकानों पर किया हमला, ईरान ने भी दिया जवाब